बहरैन की जनता ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन करके आले ख़लीफ़ा की हिंसक पॉलीसियों की आलोचना की है और अपने अधिकारों को हासिल करने पर ज़ोर दिया है। प्रदर्शनकारियों नें सऊदी अरब के हस्तक्षेप की भी आलोचना की है। यह विरोध प्रदर्शन बहरैन के उत्तरी इलाक़े में हुए हैं। बहरैनी जनता नें आले ख़लीफ़ा के ख़िलाफ़ नारे लगाते हुए सऊदी अरब के अत्याचारों को ख़त्म करने की मांग की। स्पष्ट रहे कि सऊदी अरब नें 2011 में बहरैन में जनता का आंदोलन शुरू होने के बाद अपने फ़ौजी बहरैन में तैनात कर दिये थे। बहरैनी जनता के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों पर आले ख़लीफ़ा के लोगों के हमलों में 150 लोग मारे जा चुके हैं जबकि घायलों की संख्या सैंकडों में है और हज़ारों लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।
7 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 512163
बहरैन की जनता ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन करके आले ख़लीफ़ा की हिंसक पॉलीसियों की आलोचना की है और अपने अधिकारों को हासिल करने पर ज़ोर दिया है।